दुमका/ बुधवार अभाविप दुमका नगर इकाई द्वारा बीएड की फीस अचानक बढ़ोतरी को लेकर एसकेएमयू के कुलपति को ज्ञापन दिया गया । साथ ही 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया वहीं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि B.ED की फीस पूर्व में 88000 रुपया था वहीं अचानक 62000 रुपया की बढ़ोतरी करना कहीं से उचित नहीं है और सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंदर अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं वही बीएड की फीस अचानक बढ़ने के कारण छात्र असमंजस स्थिति में है आखिरकार यहां के विद्यार्थी बीएड कैसे करें साथ ही जिला संयोजक जयंत कुमार ने कहा कि सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति ने क्या तर्क दिया है सीधा-सीधा गरीब छात्रों की पहुंच से बीएड कोर्स दूर करने का षड्यंत्र है , विश्वविद्यालय को कंपनी ज्वाइन करनी चाहिए वहीं जिला संयोजक ने कहा कि 24 घंटे के अंदर में यदि फीस में कटौती नहीं होती है तो अभाविप दुमका उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी तथा विश्वविद्यालय में तालाबंदी करेगी मौके पर प्रांत जनजाति कार्य प्रमुख मनोज सोरेन, विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, जिला संयोजक जयंत कुमार , नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे