पाकुड़। सोमवार को हिरणपुर पुलिस ने छापेमारी कर 6 बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। हिरणपुर व थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के कई जगहों से छापेमारी कर बालू लदे 6 ओवरलोड ट्रैक्टर को रोककर आवश्यक कागजात की मांग की गई।लेकिन ट्रैक्टर चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखाए जाने पर कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टर के चालक व मालिक के खिलाफ झारखंड लघु खनिज समानुदान नियमावली के नियम 54 के उल्लंघन के तहत में मामला दर्ज किया गया है। इस सम्बंध में अमर कुमार थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई की जा रही हैं।