अमड़ापाड़ा में सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया

ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शरीर में अल्कोहल की मात्रा का आकलन किया गया

बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गये तो उनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी : थाना प्रभारी

IMG-20230227-WA0077

पाकुड़। पाकुड़ पुलिस अधीक्षक हरदीप पी. जनार्दन के निर्देशानुसार सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव की देखरेख में बुधवार को थाना परिसर के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारी एसआई विजय कुमार, जलधर हेम्ब्रम एवं जवानों की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान लाइन बस, चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन सवार लोगों के वाहनों की डिक्की, रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, धुआं परमिट, बैग एवं ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शरीर में अल्कोहल की आकलन की भी जाँच की गई। थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है एवं वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बाइक चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गये तो उनके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी। वही कई वाहनों के कागजात नहीं पाये जाने के बाद सभी मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन संख्या लिखकर उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सभी लोगों से मोटरसाइकिल या कार चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/utoi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *