रामगढ़ विस उपचुनाव जीत की खुशी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

IMG-20230303-WA0059
गिरीडीह। गिरीडीह जिले के अंतर्गत तिसरी प्रखंड में शुक्रवार की शाम एनडीए कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ उपचुनाव जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व आजसू जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। विजय जुलूस तिसरी गांधी मैदान से तिसरी चौक तक निकाला गया जो तिसरी स्वास्थ्य केंद्र होते हुए तिसरी चौक परिसर में सभा में तब्दील हो गई और कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की खुशी में मिठाई बाँटी गई तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का जश्न भी मनाया। साथ ही सुनीता देवी जिंदाबाद, चंद्रप्रकाश चौधरी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए गए। मौके पर उपस्थित जिला सचिव अशोक कुमार दुबई ने रामगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सुनीता चौधरी की जीत नही बल्कि रामगढ़ के जनता की जीत हुई है। बता दें रामगढ़ उपचुनाव में सुनीता चौधरी ने अपने प्रतिद्वन्दी बजरंग महतो को 47 हज़ार 686 वोट से पराजित कर दी है। सुनीता चौधरी को कुल 1 लाख 26 हज़ार 253 वोट मिले तथा बजरंग महतो को 78 हज़ार 567 वोट मिले। वही आजसू नेता नारायण यादव ने कहा जिस तरह से हेमन्त सरकार जनता को ठकने का काम किया गया उसी का टेलर रामगढ़ का जनता ने दिखाया। आने वाले चुनाव में पूरा राज्य में हेमन्त सोरेन को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। मौके पर राय, जिला उपाध्यक्ष बालवीर यादव, श्रवण बरनवाल, विकाश कुमार दास, महेश टुडू, चूरामन पंडित, अजय किस्कू सहित कई लोग मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uvd5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *