9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा संयुक्त लेटर

लगाया ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप 

विपक्ष नेता लगातार गैर-बीजेपी सियासी दल लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों के एक्शन पर सवाल उठाते आए है। छापेमारी और राज्यपाल-उपराज्यपाल से राज्य सरकारों के विवाद को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त लेटर लिखा है। विपक्ष ने कहा है कि इन कार्रवाईयों से जांच एजेंसी की साख खराब हो रही है। विपक्षी नेताओं ने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने की निंदा की है। पत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का जिक्र करते हुए कहा गया है कि बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ जांच धीमी गति से की जाती है।

विपक्षी नेताओं ने पत्र में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी में शामिल होने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां धीमी गति से जांच करती है। इसके अलावा पत्र में गवर्नर कार्यालय पर चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों के कार्य में दखल देने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि राज्यपाल बन केंद्र और राज्यों के बीच बढ़ती दरार का कारण बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले विपक्षी नेताओं की लिस्ट में चंद्रशेखर राव, फारूक अब्दुल्लाह, ममता बनर्जी, शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम शामिल है। इन सभी जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए गहरी चिंता व्यक्ति की है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v18m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *