इस माह के अंत तक तालझारी ग्रिड करने लगेगा कार्य

हरिपुर में जल्द बनेगा पावर सबस्टेशन : महाप्रबंधक

IMG-20230107-WA0078
बासुकीनाथ। विद्युत विभाग के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद, डीजीएम गोपाल वर्णवाल एवं सहायक अभियंता देव कुमार दत्ता ने शनिवार को जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के तालझारी स्थित पावर ग्रिड का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत विभाग के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तालझारी ग्रिड जनवरी माह के अंत तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। तालझारी ग्रिड से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बासुकीनाथ में महारो और तालझारी दोनों स्थानों से विद्युत आपूर्ति सप्लाई की जाएगी।

जरमुंडी के हरिपुर बाजार पंचायत में बनेगा पावर सब स्टेशन

विद्युत विभाग के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपुर्ति बहाल कराने को लेकर कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख के पहल पर प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर बाजार पंचायत क्षेत्र में जल्द ही पावर सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। राकेश प्रसाद ने बताया कि पावर सबस्टेशन के अधिष्ठापन को लेकर स्थल चयन किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष में ही पावर सब स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता देव कुमार गुप्ता ने बताया कि हरिपुर बाजार पंचायत के मोजा लब्दा, दाग नंबर-445, 446 पर विद्युत सब स्टेशन के लिए स्थल चिंहित किया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v2u4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *