ईसाइयों को साध रहा RSS, पहली बार करेगा क्रिसमस भोज

कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुख आएंगे

07_06_2018-rss_nagpur_18052137_183446649

मेघालय । संघ परिवार ईसाई समुदाय को जोड़ने की कोशिशों में जुटा है। अब पहली बार अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉन बारला मेघालय हाउस में शुक्रवार को क्रिसमस भोज की मेजबानी करेंगे। आरएसएस से जुड़े राष्ट्रीय ईसाई मंच के इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुख भाग लेंगे। आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।ये पहली बार होगा जब राष्ट्रीय ईसाई मंच की ओर से उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के चर्च प्रमुखों को भी आमंत्रित किया जा रहा है, जहां पिछले कुछ समय से पादरियों, चर्चों और ईसाइयों के कुछ संस्थानों पर हमलों की घटनाएं सामने आईं हैं।

आरएसएस की सलाह- वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा न बनें
भाजपा नेताओं का मानना है कि चर्च और चर्च प्रमुखों को भी राजनीतिक रूप से तटस्थ रहना चाहिए। ईसाई समुदाय भी यही कहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी बार बड़ी जीत के बाद आरएसएस और भाजपा के साथ दूरी रखना ठीक नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने चर्च प्रमुखों को ये बता दिया है कि वे वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा न बनें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v382

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *