शहादत दिवस को लेकर माले मेंबर के साथ शास्त्रीनगर पार्क में बैठक

IMG-20230113-WA0050
गिरिडीह  / शुक्रवार को माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा,माले नेत्री प्रीति भाष्कर,माले नेता सनातन साहू एकलव्य उजाला,सोनू राम, के अगुवाई में गिरिडीह विधानसभा के माले मेंबर के बीच बैठक शास्त्री नगर पार्क में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ की 16 जनवरी को शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस में बगोदर प्रस्थान के पहले 10 बजे दिन में मकतपुर में गांडेय विधानसभा के साथियों के साथ मिलकर माले नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा के नेतृत्व में सब एकत्रित होंगे, तत्पश्चात जुलुस की शक्ल में हाई स्कूल मैदान से बगोदर की और रुख करेंगे। बैठक में माले का पटना महाधिवेशन के बारे चर्चा की गई।,शहर क्षेत्र मुफ्फसिल और पीरटांड़ क्षेत्र में भी वाल पैंटीग करने का निर्णय लिया गया,ताकि पार्टी के विचार एक एक क्षेत्र में जा सके। बैठक मे चांद रशीद,प्रदीप यादव राजू सिंह, मो मजबूल,विनोद रवानी,सूरज राम,भरथरी दास,गुड़िया देवी,तारा देवी,सोनिया देवी,धनेश्वरी देवी,सीमा देवी,अनिता देवी,सुमित्रा देवी, मो इकराम, मो इस्तिखार,अमर प्रेम सहाय , नौशाद चांद आदि दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v3wn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *