श्मशान परिसर में पेड़ के होने से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में होती है सुविधा
देवघर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शिवगंगा तट स्थित देवघर श्मशान में सौंदर्यीकरण के नाम पर कई हरे भरे पेड़ों को काट दिया गया है।इसमें शव जलाने के बाद अस्थि संचय के दिन पंच पल्लव के दुर्लभ पेड़ पाकड़ का पेड़ भी शामिल है।इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।नगर विकास विभाग के मंत्री खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं।इसके बाद भी हरे भरे पेड़ों को काटना समझ से परे है। लोगों का कहना है कि बिना वन विभाग के आदेश के एक नामचीन संस्था पेड़ों को काट रही है।नगर निगम ने उक्त संस्था को श्मशान का सौंदर्यीकरण करने का काम दिया है।जबकि संस्था की ओर से पेड़ों को काटकर शमशान के ही तालाब में भरा जा रहा है।श्मशान परिसर में पेड़ के होने से पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सुविधा होती है।विदित हो कि शिवगंगा तट स्थित श्मशान सौंदर्यीकरण का काम जुडको को दिया गया था।फिर सवाल उठता है कि कौन संस्था काम कर रही है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/varv