गांधी मैदान में मनाया गया डीसी एवं एसपी का जन्मदिन

गोड्डा। रविवार को स्थानीय गांधी मैदान में रोड सेफ्टी कप के आयोजन के दौरान जिला प्रशासन के दो शीर्ष अधिकारी उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा का जन्मदिन मनाया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजन कुमार ने जिला प्रशासन के दोनों शीर्ष अधिकारियों का जन्मदिन मनाने की तैयारी गुपचुप तरीके से कर रखी थी।
सुखद संयोग है कि जिला प्रशासन के दोनों शीर्ष अधिकारी डीसी एवं एसपी का जन्मदिन एक ही दिन 4 दिसंबर को पड़ता है। संयोगवश 4 दिसंबर को ही गांधी मैदान में रोड सेफ्टी कप का आयोजन किया गया। दूसरे मैच के दौरान प्रशासन इलेवन की टीम बल्लेबाजी कर चुकी थी। बैंकर्स इलेवन की टीम बल्लेबाजी करने उतरी थी। उसी दौरान गांधी मैदान में केक काटकर उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी गई। मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vbc1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *