नावाडीह (बेरमो) I शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक स्व जगरनाथ महतो के असमय निधन के बाद संभावित उपचुनाव को लेकर भाजपा गिरीडीह जिला प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि फुलचंद किस्कु, भाजयुमो नेता सुरेन्द्र कुमार बुधवार को रांची में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश से अलग अलग मुलाकात की । भाजपा के तीनों नेताओं को फुलचंद किस्कु एवं सुरेन्द्र कुमार ने डुमरी विधानसभा के मौजूदा राजनैतिक से अवगत कराते हुए कहा कि डुमरी में परिवर्तन की लहर बह रही है । उपचुनाव में एनडीए यदि भाजपा को चुनाव लड़ाती है तो यहां हर हाल में भाजपा को जीत मिलना तय है । यह भी कहा कि हेमंत सरकार के झूठे वायदा से डुमरी नावाडीह की युवा त्रस्त है । फुलचंद किस्कु ने बताया कि राज्य में बढ़ते अपराध के कारण महिलाऐं असुरक्षित महसूस कर रही है । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नावाडीह डुमरी से रांची गए नेताओं को संगठन को सशक्त बनाने व अधिकाधिक युवाओं को भाजपा में जोड़ केन्द्र की मोदी सरकार की जनोपयोगी योजनाओं व उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने के दिशा में काम करने की बात कही । साथ ही भरोसा दिया कि डुमरी के भाजपाइयों के भावना से केन्द्रीय कमेटी को अवगत कराया जाएगा । इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक श्रीवास्तव, भाजपा वरीय नेता श्यामसुंदर राम, बोकारो जिला एसटी मोर्चा महामंत्री अनिल मुर्मू भी शामिल थे ।
डुमरी उपचुनाव को ले पूर्व मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vdkm