दुमका अंचल कार्यालय से कर्मचारी श्रीकांत यादव, बबुआ मिर्धा पीड़ित परिवार का जायजा लेने धाजापाड़ा पहुंचे, इससे पूर्व सीओ यामुन रविदास भी पहूचे थे
झा मु मो प्रखंड सचिव दुमका, विजय मल्ला ने आर्थिक सहयोग किया
मसानजोड़ डैम के जलाशय में शुक्रवार को डूबे पिता, पुत्री एवं पुत्र में पुत्री झुमकी कुमारी 06 वर्ष का शव थाना प्रभारी सुगना मुंडा की मौजूदगी में शुक्रवार अपराह्न को जलाश्य से गोताखोरों ने निकाल लिया था। पुत्र अरुण पुजहर 04 वर्ष का शव शुक्रवार देर रात जलाशय के किनारे से एवं पिता रंजित पुजहर 33 वर्ष का शव शनिवार सुबह वरामद कर लिया गया है।थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने तीनों का आज शनिवार पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इतनी बड़ी घटना एक ही परिवार में पिता, पुत्री एवं पुत्र की मौत की खबर से पूरे थाना क्षेत्र मातम छाया हुआ चीख पुकार से तब गमगीन हो गया जब नन्हे मुन्ने बच्चे का शव घर लाया गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है मृतक बच्चे चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मृतक रंजित पुजहर की पत्नी निशा पुजहर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है उसका रोरोकर बुरा हाल हो गया है निशा ने बताई मेरा पति ही एक मात्र था जो मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने बताया काफी दिन रात की काफी मशक्कत के बाद देर रात पुत्र एवं पिता की शव को जलाशय से निकाल लिया गया था, पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिया गया है सबका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही झा मु मो के प्रखंड अध्यक्ष विजय मल्ला नरेश कुमार मूकिम, पीयूष पाल, ने पीड़ित परिवार से मिलकर मृतक की पत्नी निशा को आर्थिक सहयोग किया है विजय मल्ला ने कहा पीड़ित परिवार को अधिकारियों से मिलकर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, हमारी पार्टी हर दुःख दर्द में आपलोगो के साथ है और सदा रहेंगे।