झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष बने दीपक

फुसरो में झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

18

बेरमो। दीपक महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा की फुसरो नगर समिति के नये अध्यक्ष बन गये हैं।वहीं सचिव अनिल कुमार रजवार और कोषाध्यक्ष मोहसीन राज्जा बने। दीपक महतो को फुसरो नगर समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद फुसरो में झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।वहीं  पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित झामुमो कार्यालय में शनिवार को  युवा नेता भोलू खान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया । झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि फुसरो नगर क्षेत्र में हर तबके के लोगों को झारखंड सरकार के योजनाओं से जोड़ने का काम कर संगठन को और मजबूत करेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vjup

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *