संंवाददाता, मसलिया/ प्रखंड के हथियापाथर पंंचायत के हथियापाथर गांव में गुरुवार की रात के करीब 11 बजे एक फुस के घर में अचानक आग लग गयी। आग लगने पर घर के भीतर रखे हुए धान, चावल, कपड़ों सहित अन्य सामग्रियां जलकर खाक हो गया। वहीं फुस के घर के भीतर रात को सोया हुआ गृह स्वामी माधव चंद्र साहा के पेर आशिंक जल जाने से घायल हो गया था। जानकारी के मुताबिक आग लगी में जला हुआ फुस के घर गांव के प्रवीर कुमार साहा तथा माधव चंद्र साहा के हैं। घर में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने रात को ही टोंगरा थाना प्रभारी राजेश कुमार को दिया। थाना प्रभारी श्री कुमार ने दुमका से फायरब्रिगेड को बुलाया था। फायरब्रिगेड हथियापाथर गांव आने के पहले ही फुस का पूरा घर जलकर खाक हो गया था। पीड़ित परिवारों ने पंंचायत के मुखिया शारदा मरांंडी के अनुशंसा करा कर बीडीओ मसलिया को लिखित आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है।