उपायुक्त ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा

IMG-20221210-WA0102
गोड्डा। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में धान अधिप्राप्ति से संबंधित विभिन्न विषय यथा: पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति, ीओ द्वारा धान अधिप्राप्ति, किसानों को राशि भुगतान, अधिप्राप्त धान को राइस मिल भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था, सीएमआर की समीक्षा सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित आने वाली समस्याओं सहित अन्य मुद्दों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। धान अधिप्राप्ति केंद्रों की भौतिक स्थिति, लैम्प्स और पैक्स की स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया। धान अधिप्राप्ति से संबंधित चावल मिल का अधिप्राप्ति केंद्रों के साथ संम्बद्वता की समीक्षा, अधिप्राप्त धान को अधिप्राप्ति केंद्रों से संबद्ध चावल मिल में सुचारू तथा व्यवस्थित तरीके से परिवहन के कार्यों की समीक्षा भी की गई।
ज्ञात हो कि जिले में 15 दिसंबर 2022 से धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रत्येक प्रखंडों में किया जाएगा। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी वासुदेव प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिलें के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, गोड्डा जिले के सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र प्रभारी, सभी पैक्स, लैम्पस, एफपीसी अध्यक्ष, एफसीआई के प्रतिनिधि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vkoa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *