बरहरवा। मौजूदा सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है।वादा निभाने में नही बहानेबाजी में मंत्री और सरकार अव्वल है।क्षेत्र की जनता आज त्रस्त है।उक्त बातें पूर्व विधायक सह आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने हरिहरा पंचायत में आजसू बरहरवा प्रखंड कमेटी द्वारा बड़ा पोखर मोड़ में आयोजित पंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।आगे पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा,स्वस्थ,पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है।हरिहरा पंचायत का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्य विद्यालय हरिहरा में फिलहाल 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं नामांकित है,लेकिन शिक्षक के नाम पर एक हेडमास्टर सहित 3 शिक्षक हैं। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है?इन बच्चों के भविष्य को अंधकार में ले जाने के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए?आगे कहा कि क्षेत्र में कमीशनखोरी,भ्रष्टाचार चरम पर है।सम्मेलन में उपस्थित प्रखंड प्रभारी मो.ने कहा कि क्षेत्र की जनता उपेक्षा का शिकार है। प्रखंड और अन्य सरकारी कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।आज कोई भी काम बिना नजराना या पीसी पगड़ी के नही हो पा रहा है।आम लोग सरकारी कार्यालय का चक्कर काटकर थक जाते हैं,वहीं बिचौलिए पैसों के दम पर हर वैध अवैध कार्य आसानी से करवा रहे हैं।यह अब बर्दास्त के बाहर है।इसके खिलाफ आजसू कार्यकर्ता जरूरत होने पर सड़क पर उतर कर इसका प्रतिरोध करेंगे।सभी कार्यकर्ता आमजनों के हितों के लिए अपनी लड़ाई लड़ेंगे।वहीं युवा नेता अफिफ अमसल ने कहा कि पंचायत संगठन को लेकर हमे और सजग होना है। संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर पहल करना होगा। पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं का ये जिम्मेदारी है कि पंचायत में कोई गरीब या पिछड़ा व्यक्ति अपने आपको असहाय न महसूस करें।यदि कोई आमजन शोषण या अत्याचार का शिकार होता है तो उसके पास खड़ा होना हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष अब्दुल मालिक ने की व मंच संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल मालिक ने किया।वहीं मौके पर जिला प्रधान सचिव मो सायेबान,प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज अहमद,अंसार अली उर्फ मिंटू,सह सचिव हैदर अली, श्रीकांत घोष,पंचायत सचिव अबू ताहिर,कोषाध्यक्ष मोकम्मेल हक, अबु सुफियान,बकसार अली, जुल्फाकार शफीकुल इस्लाम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vkwd