शिवरात्रि को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के अलावा क्राउड मैनजेमेंट को लेकर उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर शिवरात्रि को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने क्राउड मैनजेमेंट, रुट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप एवं मंदिर प्रांगण एवं अन्य की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
इसके अलावे उपायुक्त श्री भजंत्री ने मंदिर कार्यालय में बैठक करते हुए विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंदिर समन्वय समिति, मंदिर प्रशासन, बाबा मंदिर थाना को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उन्होंने शिवरात्रि को लेकर की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व मंदिर कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vn2r