महाशिव रात्रि में आम आदमी पार्टी द्वारा लगाया जाएगा सेवा स्टाल : डॉ. राजीव रंजन 

संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार करने की जरूरत : प्रदेश उपाध्यक्ष 

संगठन मजबूती को ले आप ने की बैठक, कई विन्दुओं पर हुई चर्चा

देवघर/ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया ।जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई विन्दुओं पर चर्चा की गई ।बैठक में मुख्यरूप से संगठन को बुथस्तर तक ले जाने की बात कही गई ।वही बैठक में मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि देवघर की जिला कमेटी बनकर तैयार है ।अब हमें बुथस्तर तक पहुंचने की जरूरत है।क्षेत्र के एक एक बूथ पर आप के सिपाही मजबूती के साथ रहे इसको ध्यान में रखते हुए बहुत जल्द बूथ कमेटी बनाने की जरूरत है । बैठक में बूथ कमेटी तैयार करने पर आम सहमति बनी। वही 18 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर पार्टी उपस्थिति दर्ज करने की बात कही गई जिसमें निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि पर शहर में भर्मण करने वाले शिव बारात की सेवा के उद्देश्य से एक आकर्षक स्टाल बनाया जाय जिसमे हर तरह की सुविधा उपलब्ध देने की बात कही गई। बैठक मव प्रदेश विस्तृत कमिटी सदस्य उमाकांत वर्णवाल , जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार , जिला सचिव संजय जयसवाल , जिला उपाध्यक्ष राहुल सौरभ ,सोशल मीडिया जिला संयोजक मुन्ना यादव , जिला सह सचिव प्रशांत सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संदीप कुमार यादव , युवा संगठन मंत्री कुमार प्रभाकर , जिला प्रवक्ता आदित्या सिंह , रंजन ,पिंटू समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vol7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *