तीन दिनों तक गोताखोरों के असफल रहने के बाद अब हाइटेक कैमरे के मदद से शिवगंगा में डूबे हुए युवक की तलाशी होगी: एनडीआरएफ

लगातार तीसरे दिन भी एनडीआरएफ टीम को नही मिली सफलता

एनडीआरएफ टीम में शामिल गोताखोर सहित छह सदस्यीय दल को नहीं मिली सफलता

शिवगंगा में 360 घंटे की तलाशी अभियान के बाद भी एनडीआरएफ को नहीं मिली युवक की लाश

शिवगंगा घाट में रविवार को नहाने के दौरान युवक के डूबने की सूचना के बाद लगातार तीसरे दिन मंगलवार को युवक का शव तलाश किया जा रहा है

IMG-20230214-WA0075
बासुकीनाथ। तीन दिनों तक गोताखोरों के असफल रहने के बाद अब हाइटेक कैमरे के मदद से शिवगंगा में डूबे हुए युवक की तलाशी होगी। उपरोक्त बातें एनडीआरएफ टीम के एक सदस्य ने दी। बता दें कि शिवगंगा में डूबे हुए युवक की खोजबीन में एनडीआरएफ की टीम एवं दो बोट, गोताखोर सहित कुल 14 सदस्यीय टीम को लगातार तीसरे दिन भी कोई सफलता नहीं मिली। बता दें कि बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा सरोवर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 19 वर्षीय युवक चंदन कुमार की तलाश में मंगलवार को तीसरे दिन 60 घंटे तक अभियान चलाने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम को सफलता नहीं मिली है। शिवगंगा में डूबा चंदन कुमार (19वर्ष) पिता कैलाश राउत बिहार के बांका जिलान्तर्गत बौंसी थाना क्षेत्र के हेट नीमा गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार बासुकीनाथ स्थित अपने जीजा आनंद कुमार उर्फ दारा सिंह के घर आया था और शिवरात्रि का त्यौहार देखने के लिए अपने जीजा के घर पर रूका था। रविवार को वह शिवगंगा के दक्षिणी तट स्थित अपने जीजा आनंद कुमार उर्फ दारा सिंह के फूल बेलपत्र के दुकान में कपड़े व मोबाइल रखकर नहाने चला गया था। इस बीच वह गहरे पानी में चल गया और डूब गया। चंदन के डूबने की सूचना उसके साथियों ने भागकर घरवालों को दी। इधर युवक के डूबने की खबर फैलते ही शिवगंगा घाट पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। ग्रामीण गोताखोरों ने पानी में गोता लगाकर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने तुरंत उपायुक्त से बात कर एनडीआरएफ की टीम भेजने का निर्देश दिया। एनडीआरएफ की टीम रविवार को दोपहर करीब तीन बजे शिवगंगा तट पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने पानी के अंदर काफी देर तक खोजबीन किया। बीते रविवार को लगभग चार घंटे तक शिवगंगा में युवक को रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया गया। किन्तु काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। शाम तक युवक को शिवगंगा से निकालने में एनडीआरएफ टीम को सफलता नहीं मिल पाई थी। जिससे चंदन के जीवित बचे रहने की संभावना लगभग समाप्त हो गई। इधर, सोमवार के बाद मंगलवार को भी सुबह से एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान जारी रखा लेकिन 60 घंटे की निरंतर तलाशी के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। वहीं स्थानीय युवक व तैराक भी युवक को ढूंढने में लगे हुए है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vq2l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *