DIG honored the girl students of Eklavya School

डीआइजी ने एकलव्य स्कूल की छात्राओं को किया सम्मानित

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय काठीजोरिया में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्राओं ने लोटा पानी एवं संथाली लोक गीत के साथ उनका स्वागत किया। सुखमति सोना ने बुके से मुख्य अतिथि स्वागत किया। सुमिता सिंह ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। डीआइजी सुदर्शन मंडल में इंटर में पास करने वाली वाली छात्राओं को सम्मानित किया। भविष्य को लेकर आवश्यक टिप्स दिये। डीआइजी ने छात्राओं से कहा कि कुछ बड़ा सोचो तभी उज्जवल भविष्य हो सकता है। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर भी दिया। छात्राओं ने डीआइजी के कॅरियर से संबंधित कई सवाल पूछे। उन्होंने छात्राओं के सवाल पर सरलता से जबाब दिया। इस कार्यक्रम में एनसीसी के कैडेटस भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षिका लैफ्टिनेंट सुमिता सिंह, सुखमति सोनार, रंजू कुमारी, रिंकी ठाकुर, संगीता मरांडी, मरियम, दिनेश प्रसाद गुप्ता, आनंद गोराई, आकाश मंडल, नारायण सिंह, दीनबंधु, रजनीश सिंह, पूजा साह, मृणाली हांसदा, नीतेश राय आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vxqk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *