उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

IMG-20221201-WA0049
गोड्डा। उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के जमा-ऋण अनुपात वृद्धि, केसीसी ऋण की उपलब्धि, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण संबंधी उपलब्धियों, प्रधानमंत्री जनधन खाते में आधार एवं मोबाइल सीडिंग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की गई।उपायुक्त महोदय के द्वारा के.सी.सी औऱ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति पर समीक्षा करते हुए उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने का निर्देश दिए गए। जिला अग्रणी प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि वित्तीय़ वर्ष 2022-23 में वार्षिक ऋण योजना में दूसरी तिमाही सितंबर 2022 तक उपलब्धि 46.00 प्रतिशत है तथा ऋण जमा अनुपात 34.19 प्रतिशत है। पिछले समीक्षा बैठक में लिए गए। महोदय के द्वारा सीडी रेश्यो 40% से कम वाले बैंकों को सीडी रेश्यो वृद्धि करने के लिए अधिक से अधिक ऋण प्रवाह करने के निर्देश दिए गए ।
निर्णय के अनुसार बैंकों द्वारा चालू तिमाही में ऋण वृद्धि की गयी है। उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी बैंकर्स को सीडी रेशियो में वृद्धि लाने का निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय गोड्डा संजय सिन्हा , जिला अग्रणी प्रबंधक, धर्मेश पांडे ,डीडीएम नाबार्ड, नूतन राज जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w0b4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *