देवघर। युवा कांग्रेस के देवघर जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद ,युवा नेता अभिषेक दुबे ,आशुतोष पासवान ने सिविल सर्जन के नाम डी•एस को कार्यालय कक्ष में ज्ञापन सौंपा एवं शहर के विभिन्न वार्ड में कीटनाशक दवा छिड़काव कराने की मांग की हैं। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद ने कहा कि देवघर शहर में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू बीमारी एक जानलेवा बीमारी है और यह गंदगी से ज्यादा बढ़ता है। इस बीमारी से कई लोग प्रभावित हो चुके हैं एवं कईयों की जान जा चुकी है। यह हम सब का कर्तव्य बनता है कि अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखें एवं इस प्रकार की बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं का नाश करने हेतु समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नियमित रूप से करवाएं। जिससे कि हम लोग सभी लोग स्वस्थ रह सकेंगे। युवा कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगा कि शहर में गंदगी को खत्म किया जाए एवं बीमारी फैलाने वाले मच्छर एवं किसानों का नियमित रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराकर इन कीटाणुओं का नाश किया जाए। उपस्थित युवा काँग्रेस के नेता अभिषेक दुबे, आशुतोष पासवान, आयुष कुमार, शिवम कुमार आदि लोग शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w1mk