मसलिया थाना में तैनात पुलिसकर्मी डर के साए में जीने को मजबूर है वजह जर्जर भवन

एडिटिंग दशरथ महतो

उपराजधानी दुमका भले ही बन गया लेकिन यहां की व्यवस्था जैसे की तैसी बनी हुई है। ताजा मामला दुमका जिला के मसलिया थाना का है जहां थाना प्रभारी के चेंबर में छत का एक बड़ा चाप टूट कर नीचे गिर गया। गरिमा यह हैं की जिस समय यह हादसा हुआ उस समय थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा अपने चेंबर में नहीं थे ना ही कोई पुलिसकर्मी जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। लोगों की सेवा के लिए थाना और थाने की पुलिस तो लगी है लेकिन जर्जर थाना भवन में ड्यूटी करने में पुलिस कर्मी को परेशानी हो रही है । आपको बता दें कि दुमका जिला में कई थाना भवन बनने और बने भवन का उद्घाटन भी हो गया। लेकिन उपराजधानी दुमका के मसलिया ही नहीं, हंसडीहा, सरैयाहाट, रामगढ़ कई ऐसे थाने हैं जिस थाने के पास थाना भवन दुरुस्त नहीं है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। सरकार को इस पर ध्यान देनी चाहिए जिससे थानाभवन होने से पुलिसकर्मी को जनता की सेवा करने में सुविधाएं होगी।

रिपोर्ट विपुल कुमार यादव

मसलिया जर्जर थाना प्रभारी कक्ष
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w1tq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *