रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ माले ने किया नारे बाजी

IMG-20230305-WA0055

गिरिडीह।  माले नेत्री प्रीति भास्कर और माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी की अगुवाई में हरिचक में रसोई गैस की बढ़ोतरी के विरोध में एक बैठक हुई,बैठक में महंगाई को लेकर बात की गई। माले की महिला नेत्री प्रीति भास्कर ने कहा कि लगातार महंगाई ने आम लोगो का कमर तोड दिया है। समझौते में चला रहे है,परिवार परेशान है,केंद्र सरकार लगातार लगातार गरीबों पर प्रहार कर रही है। बीजेपी की स्मृती ईरानी जब गैस सिलैंडर का दाम साढ़े तीन सौ था तो आंदोलन करती थी। बीजेपी वाले सड़क पर आते थे अब बीजेपी के केडर इसपर आवाज क्यू नही उठाते बड़ा सवाल है,क्या उनके वोटर को कम दाम में गैस मिलता है।माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि रसोई गैस घर घर उज्जवला योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार दिया घर घर बाटा गया,किंतु क्या गैस का मार्केटिंग करने के लिए और अपने चंदा देने वाले सहयोगियों को प्रमोशन कर रही थी। केंद्र सरकार,आज डेटा निकाला जाय तो पता चलेगा उज्जवला वाला साल में एक भी गैस नहीं भरा पा रहे हैं गरीब लोग। केंद्र सरकार सिर्फ धर्म जाति और पैसे की राजनीति करती है। जनता को सिर्फ वोटर समझने वाली केंद्र सरकार को जनता अब चोट दे वरना,आगे और भी भयावह स्थिति होने वाली है। माले नेता निशांत भास्कर,नौशाद आलम अंसारी, गुड़िया देवी,तारा देवी, टीनिया देवी,कोली देवी,खिरिया देवी, टेक्नी देवी, हीरिया देवी,चिंता देवी,पार्वती देवी, बिसनी देवी,अनिता देवी आदि उपस्थित थी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w4o8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *