गिरिडीह। भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी ने कहा है कि नगरनिगम बोर्ड के निर्णय के बिना ही रांची के नेटविंड के पक्ष में टोल टैक्स वसूली का कार्य मिल गया।इससे स्पष्ट है कि जो बैठक हो रही थी उसमे सिर्फ फॉर्मलिटी ही की जा रही थी।हालाकि लगभग बीस वार्ड पार्षद ने निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाया था।कहा, लगभग बीस पार्षद ने टोल वसूली टेंडर के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था, किंतु बड़े बड़े आकाओं ने मोर्चा संभाल कर सब को बाहरी के लिए बिना बोर्ड के निर्णय के लिए भी वोटिंग सिस्टम से जो चाहता था निगम या आका जी लोग कर लिए। कहा कि माले ऐसे कार्यों का विरोध करेगा,वार्ड पार्षद से भी निवेदन है कि इसपर डटे रहे,निगम की भी गंभीरता बनी रहेगी। दूसरी तरफ एजेंसी जिसको मिला है वह अलग दावा करता है, कहता है कि मुझे टेंडर से व सिस्टम से मिला है,मतलब सब तरफ गोल माल है। दूसरी ओर सिन्हा ने आज नगरनिगम में ज्ञापन दिया कि टोटो और ऑटो से नगरनिगम दस से पंद्रह रुपए तो किया ही है, जिसका विवाद अभी थमा नहीं। तब तक अब एक ऑटो टोटो से नगरनिगम क्षेत्र में तीन चार जगह टिकट लेने के लिए जबरदस्ती किया जा रहा है,बस स्टेंड, हुट्टी बाजार,रेलवे स्टेशन के अलावा रास्ते में कई जगह डबल ट्रिपल कटवाने पर जोर देते है।जिसका माले विरोध करता है।नगरनिगम में पर्व त्योहार के बाद एक एक मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा।