साइंस फॉर सोसायटी झारखंड कार्यकारणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए डॉ0 रंजीत

1

दुमका I पिछले 3 दशक से झारखंड में  जन- विज्ञान आंदोलन से जुड़े एवं लोगों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास एवं विस्तार के लिए प्रतिबद्ध संस्था साइंस फार सोसायटी, झारखंड का तीन दिवसीय सांगठनिक राज्य सम्मेलन संपन्न हो गया। 3 एवं 4 जून 2023 को डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल, पुनदाग, रांची, झारखंड में आयोजित इस सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन को भारत ज्ञान विज्ञान समिति के महासचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी, झारखंड के चर्चित फिल्म मेकर दीपक बारा, जनवादी लेखक संघ, रांची के एम जेड खान समेत अन्य ने  संबोधित किया। 3 जून को सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे प्रो. ए. ए खान, पूर्व वाइस चांसलर, रांची यूनिवर्सिटी, रांची। सत्र की अध्यक्षता डॉ अली इमाम खां, अध्यक्ष साइंस फार सोसायटी, झारखंड, संचालन राजेंद्र कुमार, स्वागत भाषण डॉ अशोक कुमार, प्रिंसिपल डीएवी आलोक एवं विषय प्रवेश डी एन एस आनंद ने किया। इस सत्र में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ मोहक नृत्य पेश किया।कार्यक्रम के  दूसरे सत्र में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि थे डॉ रमेश शरण, पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग। सेमिनार का विषय था – “वर्तमान समय में जन विज्ञान आंदोलन, चुनौतियां और हमारा दायित्व”। इस सत्र की अध्यक्षता बीआईटी मेसरा के अवकाश प्राप्त प्रो.भी एम कर्ण ने की जबकि संचालन डी एन एस आनंद ने किया। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता डॉ अली इमाम खां ने की। महासचिव डी एन एस आनंद ने सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे चर्चा के बाद प्रतिनिधियों के आवश्यक सुझावों को समायोजित करते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन किया जो इस प्रकार है – अध्यक्ष – डॉ अली इमाम खां, कार्यकारी अध्यक्ष – डॉ एस के नारंग, (जमशेदपुर) उपाध्यक्ष – डॉ गणेश प्रसाद, (लोहरदगा) डॉ सुनील कुमार सिंह(धनबाद) एवं डॉ भास्कर कर्ण(रांची), महासचिव – डी एन एस आनंद, सचिव – राजेंद्र कुमार (बोकारो) एवं आलोक कुमार (लोहरदगा), कोषाध्यक्ष – डॉ अमर कुमार सिंह। कार्यकारिणी समिति सदस्य – अरुण कुमार, एस के राय (बोकारो), रोहित कुमार, अरुण राम ( लोहरदगा), शिशिर कुमार घोष, श्रीमती पुष्पलता कुमारी (दुमका), विजय कुमार ( पलामू), सीमा श्रीवास्तव ( चतरा), कंचन गोपाल मंडल ( जामताड़ा), डॉ रंजीत कुमार सिंह (साहिबगंज), उदय कांत सिंह ( गोड्डा), अशोक अभिषेक ( कोडरमा)  राज्य कार्यकारिणी में दो पूर्व बाल विज्ञानियों अनंत नाथ गिरि , बोकारो एवं नेहा मूर्मू, दुमका को भी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया, जबकि दो स्थान रिक्त रखे गए। प्रतिनिधि सत्र में साइंस फार सोसायटी, झारखंड के इस वर्ष के लिए एक्टिविटी कैलेंडर समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए आठ कोर ग्रुप को भी स्वीकृति प्रदान की गई, जो इस प्रकार है – 1. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ग्रुप, 2. मिरेकल एक्सपोजर ग्रुप 3. फिल्म फेस्टिवल ग्रुप 4. कम लागत, बिना लागत के विज्ञान प्रयोग ग्रुप 5. साइंस क्लब ग्रुप 6. जे सी बोस जन शोध अभियान ग्रुप 7. साइंटिफिक टेंपर ग्रुप एवं जन-स्वास्थ्य अभियान सह मेंटल हेल्थ ग्रुप। कोर ग्रुप झारखंड में विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने एवं जन संवाद को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wb1m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *