देवघर। आज संकल्प शाखा देवघर द्वारा डोनेट फॉर पुअर ट्रस्ट में जाकर बच्चों को खाना खिलाया गया। संकल्प शाखा के दूारा 85 बच्चों को खाना खिलाया जिसमें रसगुल्ला, गाजर का हलवा, पूड़ी ,सब्जी, दही बड़ा आदि था । साथ ही बच्चों को बैठने के लिए दरी और पढ़ाई की सामग्री वितरित की ।इस प्रोग्राम में सभी ने अपना सहयोग दिया। मौके पर आरती शर्मा, ईशु गुप्ता, प्रियंका मोहनिया, बॉबी पचेरीवाल आदि मौजूद थे।