सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आगमन को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण रूटलाईन का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर-गोड्डा सीमावर्ती स्थल बुढ़वाकुरा, जमुनियां स्थित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाये गये आम बगीचा एवं की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिंदुआर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूटलाईन में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों आदि का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रस्तावित रूटलाईन में की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आवश्यक सभी कार्यों को ससमय पूर्ण किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wdgq