29 अप्रैल से 4 मई के बीच किया जाना है मंदिर उद्घाटन के लिए महायज्ञ का आयोजन
बड़कागांव I बेमौसम मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी तूफान के कारण बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पड़रिया गांव में शिव- हनुमान मंदिर प्रांगण के लिए नव निर्मित चारदीवारी गिरा। मंदिर उद्घाटन के लिए मंदिर परिसर को ग्रामीणों के सहयोग से 15 फीट ऊंचा चारदीवारी का निर्माण कराया गया था चाहर दीवारी गिरने पर लाखों का नुकसान हुआ। उक्त चारदीवारी का निर्माण ग्रामीणों के निजी पैसे से करवाया गया था। वर्षा के कारण नदी में आई बाढ़ से जमीन खिसकने एवं तेज आंधी तूफान के कारण नदी की तट की ओर 40 मीटर लंबा चारदीवारी गिर गया। उक्त मंदिर के उद्घाटन आगामी 29 अप्रैल से 4 मई के बीच होने वाले रूद्र महायज्ञ में अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने की चिंता सताने लगी है।