लूट कांड में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार

अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा एवं 8 जिंदा गोली बरामद

IMG-20230109-WA0087
IMG-20230109-WA0086
गोड्डा। दो दिन पूर्व सुंदर पहाड़ी थाना में घटित लूट कांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। दो देसी कट्टा एवं 8 कारतूस के साथ पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सोमवार को दी।
उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी 2023 को सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के जियाजोरी पुल के पास लूट की घटना हुई थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने वादी के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पिकअप वाहन के चालक पवन मिर्धा, उम्र करीब 19 वर्ष. पिता स्व काला मिर्धा, साकिन सरौनी बाजार थाना गोड्डा मुफस्सिल को संदेह के आधार पर लाकर पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने तीन अन्य साथी रूपम कुमार मंडल, पिता स्व सिकन्दर मंडल, साकिन सरौनी बाजार, थाना गोड्डा मुफस्सिल, कुन्दन पंडित, पिता राजेन्द्र पंडित, साकिन रौतारा, थाना गोड्डा नगर एवं शंकर साह, पिता अशोक साह, साकिन सरौनी बाजार थाना गोड्डा मुफस्सिल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात बताया। पवन मिर्धा के बताए अनुसार काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तिलाबाद जंगल में गठित टीम के द्वारा छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में कुन्दन पंडित, शंकर साह, रूपम मंडल, राहुल साह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के क्रम में अभियुक्तों के पास से दो देशी कट्टा, आठ जिन्दा कारतूस, लूटा गया 39,500 रुपए, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। अभियुक्त रूपम मंडल एवं कुंदन पंडित का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।

कौन-कौन थे पुलिस टीम में शामिल

इस कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में सुंदर पहाड़ी के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी, पुलिस अवर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार महतो, गोड्डा नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गजेश कुमार, मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमित अभिषेक, सुंदर पहाड़ी थाना के एएसआई बृन्दालाल राम, नागेश्वर मेहता, एसपी कार्यालय के तकनीकी शाखा के आरक्षी 528 निशांत कुमार पाण्डेय, सूरज कुमार सिंह, रोबिन मुर्मू शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wif9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *