■ नंदन पहाड़ से कुमैठा रुटलाइन में कंकड़, पत्थर की वजह से श्रद्धालुओं को चलने में न हो असुविधा:-उपायुक्त....
■ बाघमारा टेंट सिटी में व्यस्थाओं को और दुरुस्त करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश....
■श्रावणी मेला के दौरान आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को सावधानी बरतते हुए सभी को एक्टिव रहने की आवश्यकताः-उपायुक्त....
■ रूटलाईन में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश....
■ स्वास्थ्य केंद्र व ब्रेस्टफीडिंग कार्नर को रखें दुरुस्त:-उपायुक्त....
■ मेला क्षेत्र में स्थित सभी 31 सूचना सह सहायता केन्द्रों को 24 घंटे रखे एक्टिवः उपायुक्त....
देवघर I राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के दौरान देवतुल्य श्रद्धालुओं के सुलभ व सुरक्षित जलार्पण को लेकर उपायुक्त मंजुनाथ भंजत्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.07.2023 मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए इंतजामों पर चर्चा करते हुए आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं को लेकर किये गए कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाघमारा बस स्टैंड समीप टेंट सिटी परिसर में और शौचालय निर्माण कराने के अलावा टेंट सिटी परिसर को और हवादार बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने सम्पूर्ण रुटलाइन में विशेष साफ-सफाई के अलावा नंदन पहाड़ से कुमैठा स्टेडियम तक छोटे छोटे बालू के कण को झाड़ू लागगकर हटाने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं मेला क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ व सीआरपीएफ की महिला बटालियन को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया। साथ ही आगामी रविवार, सोमवार व मंगलवार को बाबा नगरी में जलार्पण करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा मेला क्षेत्र में सभी 31 सूचना केन्द्रों को एक्टिव मोड में 24 घंटे कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्रीय बल एवं पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं से सेवा-भाव व विनम्रता से पेश आए, ताकि श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें । आगे उपायुक्त ने मेला क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्रेस्ट फिडिंग कॉनर एवं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुचना केन्द्रों के साथ स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क सेनेटरी पैड की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ हीं सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सभी सीसीटीवी कैमरा एवं आईएमसीआर कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने श्रावणी मेला के दौरान आने वाले दिनों में होने वाली अप्रत्याशित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर एक्टिव रहने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व दण्डाधिकारियों कोे दिया ।