कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी देर रात सड़क पर घूम घूम कर जरूरतमंदों के बीच श्याम कीर्तन मंडल के सदस्यों ने बांटे कंबल
श्री श्याम कीर्तन मंडल परिवार द्वारा किया गया इस माह का तीसरा कंबल वितरण कार्यक्रम
देवघर। सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। उन्हें तलाश रहती है किसी ऐसे मसीहा की जो आकर उनको ठंड से बचा सके। ठिठुरते हुए रात न गुजारनी पड़े। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कम्बल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। देवघर में श्री श्याम कीर्तन मंडल परिवार के सदस्यों ने ऐसे जरूरतमंदों को ठंड से निजात दिलाने के लिए बीड़ा उठाया है। मंडल सदस्य बिना ठंड की परवाह किए रात को निकल पड़ते है और घूम घूम कर वैसे लोगों की तलाश करते हैं जो ठंड में ठिठुर रहे होते हैं। उन्हें जरूरत के हिसाब गर्म कपड़े प्रदान करते हैं
लगातार तीसरी बार श्री श्याम कीर्तन मंडल के द्वारा कड़ाके की ठंड से गरीबों, असहायों व जरूरतमंदों को बचाने के लिए कंबल का वितरण का कार्यक्रम ऐतिहासिक रोहिणी ग्राम में किया गया। जहां श्याम कीर्तन मंडल द्वारा एक सौ कंबल बांटा गया
श्याम कीर्तन मंडल के रोहित सुल्तानिया ने बताया कि हर साल यह सेवा दी जाती है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगा। जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बाटकर बहुत अच्छा लगता है।
उक्त कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष गुड्डू बंका ,राजेश सुल्तानिया कोषाध्यक्ष मनोज झाझरिया ,सुनील अग्रवाल, , राजेश गुप्ता , आनंद झुनझुनवाला,रोहित सुल्तानिया ,विवेक खेतान, अमरदीप शर्मा, मौजूद थे उक्त जानकारी श्याम कीर्तन मंडल के प्रवक्ता रोहित सुल्तानिया ने बताया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wmav