गोदाम से ससमय खाद्यान्न उठाव कर, कार्डधारियों के बीच वितरण सुनिश्चित करें : डीएसओ

डीएसओ ने जरमुंडी में खाद्यान्न गोदाम का किया औचक निरीक्षण

IMG-20230107-WA0080

 बासुकीनाथ। खाद्यान्न गोदाम में प्राप्त अनाज डोर स्टेप संचालक अविलम्ब जन वितरण प्रणाली दुकानदारों तक पहुंचाएं एवं जन वितरण प्रणाली दुकानदार कार्ड धारियों के बीच ससमय अनाज वितरण सुनिश्चित करें, उपरोक्त बातें जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंका राम ने शनिवार को जरमुंडी प्रखंड स्थित खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न गोदाम के पंजी, स्टाक, डोर स्टेप संचालक आदि के संदर्भ में जानकारी ली। जिला आपूर्ति पदाधिकारी बांका राम ने कहा की कार्डधारियों तक ससमय, सही वजन के साथ अनाज वितरण सुनिश्चित करें। कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल सब्सिडी का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने को लेकर पहल करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के खाद्यान्न गोदाम, जन वितरण प्रणाली दुकानदारों तक खाद्यान्न वितरण कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर गोदाम प्रबंधक एवं अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wph7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *