कृषि मंत्री ने शोक संतप्त स्वजनों को ढाढस बंधाया

कृषि मंत्री ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव का किया दौरा

IMG-20221226-WA0105
बासुकीनाथ। सूबे के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने सोमवार को जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने नोनीहाट बाजार पहुंचकर पुराना बाजार निवासी स्वर्गीय असीमा दास के स्वजनों से मुलाकात की व ढाढ़स बंधाया। बता दें कि नोनीहाट बाजार निवासी स्वर्गीय असीमा दास की एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कृषि मंत्री ने स्वर्गीय असीमा दास के स्वजनों से मुलाकात की एवं पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान किया। उन्होंने मृतक के आश्रित को सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी सहायता राशि यथाशीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, टीम बादल के सदस्य सौरव यादव, जयप्रकाश झा, मनोज दास, अनुज कुमार साह, चांद कुमार, ओभिक कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wpht

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *