अश्विल वीडियो भायरल करने की बात कहकर युवती से किया दुष्कर्म

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने अश्विल वीडियो भायरल करने की बात कहकर दुष्कर्म की है। पीड़िता युवती ने मसलिया पुलिस को दुष्कर्म करने की सारी घटना सुनाई। कहा कि मौसी के घर पर रहते हुए दुमका में कंप्यूटर सिखने के जाती थी। उक्त युवक लंंबे समय से हमें परेशान कर रहे थे। मौका देखकर उक्त युवक ने रास्ते में रोककर मोबाइल छिनने के बाद एक कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। कहा कि परिवार में जानकारी देने से अश्विल वीडियो भायरल कर दिया जायेगा। उक्त युवक मेरे साथ आधा दर्जन से अधिक बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के लिखित शिकायत पर मसलिया थाना में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि आरोपित के मामला दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तारी के लिए टीम गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wq1r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *