उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक बैठक की करी अध्यक्षता

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने अपने लंबित कार्यों में तेजी लाने व प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के दिये निर्देश

हरियाणा/(वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख)I उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जमाबंदी, इंतकाल, कोर्ट केस, ई गिरदावरी को लेकर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने अपने लंबित कार्यों में तेजी लाने व प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिये।
बैठक में एसडीएम पंचकूला, एसडीएम कालका, तहसीलदार पंचकूला, कालका, नायब तहसीलदार पंचकूला, रायपुररानी, मोरनी और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। राजस्व विभाग के तहसीलदार व नायब तहसीलदारों ने बारी बारी से उपायुक्त को अपने अपने लंबित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उपायुक्त डाॅ. सोनी ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि सभी अपने अपने संबंधित विभागों के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला में 1570 लंबित कार्य है। इन सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा करें।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा व कालका रूचि सिंह बेदी, पंचकूला के तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, रायपुररानी के तहसीलदार वीरेंद्र गिल, कालका के तहसीलदार विक्रम सिंगला, नायब तहसीलदार मोरनी पूनम सोलंकी, बरवाला के नायब तहसीलदार अभिनव गौतम सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wuv0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *