ज्ञानस्थली परिवार ने जनजाति समाज के गरीबों के बीच वितरित किया कम्बल एवं पुराने उपयोगी वस्त्र

IMG-20230123-WA0087

गोड्डा। विगत कई वर्षों से ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कंबल एवं पुराने उपयोगी वस्त्र वितरण का आयोजन किया जाता रहा है। जरुरतमंदों के बीच कम्बल, गर्म कपड़े एवं अन्य कपड़े और खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया जाता है। इस नेक कार्य में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के छात्रों एवं उनके अभिभावकों का भी योगदान रहता है, जिनके द्वारा पुराने उपयोगी वस्त्रों को दिया गया।
इसी कड़ी में रविवार को सुंदरपहाड़ी प्रखण्ड के सुदूरवर्ती पहाड़ पर अवस्थित गांव सेवाईकुंडी , सोगईडीह एवं अन्य गांव बड़ी सिंदरी के निर्धन परिवारो के बीच विद्यालय के निदेशक सह रेडक्रॉस सोसायटी गोड्डा के सभापति समीर कुमार दुबे की अगुवाई में कंबल, गर्म कपड़े एवं अन्य कपड़ा वितरित किए गए। वहीं सैकडों बच्चों के बीच बिस्किट्स व टॉफी बांटे गए। इस अवसर पर खेल शिक्षक कुमार आनंद के अलावा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बेसरा उपस्थित थे। ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के निदेशक समीर कुमार दुबे ने उस इलाके के बारे में बताया कि पहाड़िया लोग बहुत ही नेक दिल इंसान होते हैं और काफी ईमानदार हैं। ईमानदारी के बारे में उन्होंने उन लोगों की काफी तारीफ की। कंबल प्राप्त करने वाले चांदी पहाड़ीन, जरमी पहाड़ीन, चांदी पहाड़ीन, अड्डी पहाड़ीन, बेगो पहाड़ीन, देवी पहाड़ीन, कुट्टी पहाड़ीन, रामी पहाड़ीन ,रूपीन पहाड़ीन,सुखी लाल मरैया, रिंटा हंसदा , सादमुनी मरांडी, तलामैय कुलीन,हपन मय मुर्मू आदि पुराने उपयोगी वस्त्र प्राप्त कर बहुत खुश दिखे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x64v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *