देवीपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जुलेश मरांडी की अध्यक्षता में और प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि तेजनारायण और बीडीओ अभय कुमार की उपस्थित में मंगलवार को 20 सूत्री प्रखंड स्तरीय कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें सवॅसम्मति से एम्स, प्रखंड, अंचल, बैंक, हाॅस्पिटल, देवीपुर बाजार की सुरक्षा के लिए प्रखंड कार्यालय के सामने राजपुरा मौजा नंबर 168 परती झाड़ी जंगल के भूखंड पर थाना भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।वहीं प्लस विद्यालय केन्दुआ देवीपुर का भवन निर्माण के लिए चन्द्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय देवीपुर केन्दुआ की खाली जमीन और भवन,राजपुरा मौजा अन्तर्गत झाड़ी जंगल परती जमीन रकवा दस एकड़ चिन्हित कर उपायुक्त और सीओ देवीपुर को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।बायपास रोड में निमाॅणाधीन सड़क में शहरपुरा मौजा और केन्दुआ मौजा की वन भूमि को ग्राम सभा के द्वारा हस्ताक्षरित कराने के लिए वन पदाधिकारी को निदेॅश दिया गया। 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि तेजनारायण वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर को स्थापना दिलाने के लिए सरकार से पत्राचार करने का प्रस्ताव पारित कराया।वहीं श्री वर्मा ने कल्याण विभाग से ऋण के लिए दिये गये 125 आवेदनों पर विचार नहीं करने पर क्षोभ व्यक्त किया।सदस्य संजय मिश्रा ने देवीपुर प्रखंड में 12 स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से खोलकर सभी सुविधायें उपलब्ध कराने की मांग रखा।उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछली बैठक में राजपुरा पंचायत को काॅरपोरेशन बैंक और झुमरबाद पंचायत को देना बैंक के साथ हटाकर एसबीआई देवीपुर ब्रांच से जोड़ने की मांग को देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंजूरी दे दी है।अब राजपुरा और झुमरबाद पंचायत एसबीआई से जुड़ जायेगा।जिससे सभी सरकारी योजना ऋण आदि लेने में सुविधा होगी। सदस्य अंसार अहमद ने उदूॅ स्कूल रहबाद और पहड़तल्ली में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की।विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार ने सावित्रीबाई फूले योजनान्तगॅत छात्राओं के खाते में राशि नहीं भेजने का मामला उठाया।तेजनारायण वमाॅ ने सभी विद्यालयों में विकास मद की राशि आवंटन और खचॅ का व्यौरा बीपीओ सुनील कुमार बरनवाल से मांगा।साथ ही विद्यालय की संपत्ति का रखरखाव करने का निर्देश दिया। सदस्य संजय मिश्रा ने बीडीओ अभय कुमार से चल रहे मनरेगा,15 वीं वित्त पीएम आवास का व्यौरामांगा ।मौके अध्यक्ष जुलेश मरांडी,उपाध्यक्ष तेजनारायण वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार, बीडीओ अभय कुमार सदस्य लखन बास्की,संजय मिश्रा,विजय दास, अनिता देवी,मृत्युंजय मंडल, सीएचसी के डाक्टर राजमंगल सिंह, बीपीआरओ रविशंकर पासवान, बीएओ पंकज कुमार, सहायक अभियंता अमरेंद्र मुकेश कुमार कनीय अभियंता नीलेश कुमार, अनुराग भारती अशोक कुमार दास, लालू कुमार वमाॅ, वनपाल पंकज कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी,बीपीओ सुनील कुमार बरनवाल,सहायक रोहित कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x7wk