झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

हजारों की संख्या में देवघर से दुमका पहुंचेंगे कार्यकर्ता : संजय शर्मा

IMG-20230123-WA0024
देवघर। रविवार को देवघर जिला झामुमो कमेटी की आवश्यक बैठक की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2 फरवरी को दुमका में 44 वां स्थापना दिवस मनाने के संबंध में एवं जिला कमेटी की भागीदारी निश्चित करने के संबंध में हर साल देवघर जिला से सैकड़ों की संख्या में गाड़ी काफिला बनाकर देवघर से दुमका की ओर प्रस्थान करते हैं। सभी प्रखंडों से नगर से हजारों की संख्या में लोग दुमका गांधी मैदान में जाते हैं। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई। जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सभी प्रखंडों से एवं विधानसभा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के साथ में दुमका गांधी मैदान में चलेंगे। और वहां पर जाकर माननीय गुरु जी का एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगेे। मंच का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सारठ विधानसभा के परिमल सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शेखर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर किस्कु, इश्तियाक मिर्जा, कोषाध्यक्ष मनोज दास, केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा, केंद्रीय समिति सदस्य   नंद किशोर दास, संजय कुमार, विपिन यादव, अब्दुल रशीद, मोहम्मद नईम, मुन्ना चौधरी, विजय दास, जय नाथ मंडल, नारायण मंडल, तेज नारायण वर्मा, मोहन चौधरी, मुन्ना राय एवं सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xb2r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *