देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर नव वर्ष, बसंत पंचमी को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने थर्मोकोल व प्लास्टिक मुक्त बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्र बनाने की दिशा में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा स्वनिर्मित पूजन सामग्रियों में उपयोग होने वाले मिट्टी के विभिन्न बर्तन, पत्तों के बने दोना, पत्तल, प्लेट, एवं बांस से बनने वाले टोकरी, डलिया आदि कार्यो में लगने वाले सामानों के लगाए गए अस्थाई स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही पूजन सामग्रियों के विक्रय में लगे जेएसलपीएस कि दीदियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने उनके कार्यों व प्रयासों की सराहना करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सखी मंडल की दीदियों द्वारा बनाए जा रहे सामग्रियों के उत्पादन को बेहतर करते हुए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निरीक्षण के पाश्चत उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर कार्यालय में बैठक करते हुए विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंदिर समन्वय समिति, मंदिर प्रशासन, बाबा मंदिर थाना को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। आगे उन्होंने अभी से नव वर्ष, बसंत पंचमी को लेकर की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों व मंदिर कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xd9q