बेरमो / जारंगडीह-सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी बचाओ मांग को लेकर सोमवार देर शाम संयुक्त ट्रेड यूनियन सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल परियोजना कार्यालय में पीओ से मिला एवं जारंगडीह माइंस विस्तारीकरण के लिए नई मशीनें उपलब्ध कराने एवं शिप्टिंग को लेकर विस्तृत रूप से वार्ता किया गया। इस पर परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन ने कहा कि कोलियरी विस्तारीकरण के लिए टाटा ब्लॉक कॉलोनी के अन्यत्र शिप्टिंग कार्य मे यूनियन प्रतिनिधि मदद करें जल्द ही प्रबंधन नई मशीनें उपलब्ध कराने का काम करेगी साथ ही शिप्टिंग कार्य के लिए डोजर मशीन लेकर नये शिप्टिंग स्थल पर समतल कराने में सभी मिलकर सहयोग करें। साथ ही कॉलोनी से पुनर्वास होने वाले जो भी लोग हैं उन्हें शिप्टिंग के लिए प्रबंधन के समक्ष आधार कार्ड की छायाप्रति एवं खाता संख्या जमा करें प्रबंधन उनके नाम राशि अविलंब उपलब्ध कराने का काम करेगी। वार्ता में ट्रेड यूनियन के अलावा विशेष रूप से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि,बाजार समिति,लोकल सेल समिति आदि ने भी इस पर एक स्वर में सहमति जताई। वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ के अलावा निजी सहायक संजीत कुमार सिन्हा संयुक्त ट्रेड यूनियनों में चंद्रशेखर झा,श्याम बिहारी सिंह दिनकर,विल्सन फ्रांसिस,मो निजाम अंसारी,कमलेश कुमार गुप्ता,सुरेश यादव,बाल गोविंद मंडल, अरविंद ओझा, खगेश्वर रजक,अमर साहा, शरदुल सिंह,मुख्तार अंसारी,पंचायत प्रतिनिधि से उतरी पंचायत के मुखिया पति मोहम्मद इम्तियाज अंसारी आदि शामिल थे।अंत में जारंगडीह बचाव को लेकर सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर को यूनियन के तमाम लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों बुद्धिजीवी वर्गों ने धन्यवाद दिए ।
जारंगडीह बचाओ मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल पीओ से मिला
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xd9w