जामा प्रवाह संस्था द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही है योजना

7
8
9

जामा/ जामा प्रवाह संस्था द्वारा जलछाजन द्वारा जलसरंक्षण के लिए कयी योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत शनिवार को 16 गांवों के 40 महिला व पुरुष किसानों ने जामा एवं जरमुंडी प्रखंड के कयी गांवो में संचालित जल छाजन योजनाओं का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रवाह ने इन गांवों में जल संरक्षण के दिशा में बेहतरीन काम किया है , कैसे हम मिटटी और पानी का संरक्षण कर बंजर भूमि को उपजाऊ जमीन बनाकर फसल का उत्पादन कर सकते हैं, इससे साक्षात्कार करवाया।  किसान काफी उत्साहित दिखे उनका संकल्प है कि हम भी अपने जल छाजन क्षेत्र में पानी का संरक्षण करैंगे। ज्ञातब्य हो कि सुशनियां जल छाजन योजना नाबार्ड रांची के सहयोग से प्रारंभ किया गया है इसमें डी डी एम नाबार्ड का भरपूर्ण सहयोग मिला है। कार्यक्रम में संस्था के सचिव दिलीप कुमार,फिल्ड कोर्डिनेटर अनिल मांझी एवं दिलीप हेम्ब्रम मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xi19

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *