झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
बासुकीनाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष स्वास्थ्यकर्मियों ने झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसमें स्वास्थ्यकर्मियों ने झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रांची के निर्देशानुसार एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया व धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व से आंदोलनरत एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया। जरमुंडी प्रखंड में कार्यरत चिकित्सा कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया एवं सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जरमुंडी प्रखंड इकाई के प्रखंड सचिव मनोज कुमार ने बताया कि संपूर्ण झारखंड के एनएचएम अनुबंध कर्मचारी पिछले 17 जनवरी 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं 26 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं। उनकी इस लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमित कर्मचारी भी उन्हें नैतिक समर्थन दे रहे हैं। प्रखंड सचिव मनोज कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी पिछले 16 साल से अल्प मानदेय में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए राज्य सरकार के पास कोई नीति नियमावली नहीं है। वर्तमान में एनएचएम कर्मियों द्वारा आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष अंजना भारती, उपाध्यक्ष आनंद कुमार झा, अभिमन्यु कुमार सिंह, कुमारी भानुप्रिया, बबलू रजक, संजीव कुमार, प्रखंड सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव शांति कुमारी, विकास कुमार, सोनाली रुज, गणपति सिंह, बाल गोविंद पासवान, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार घोष, कार्यालय सचिव भूषण कुमार, संघर्ष समिति के इमानुएल लाल हांसदा, प्रमोद कुमार हेंब्रम, निर्भय शंकर सिंह, पूनम कुमारी, सायरा दास, विभा सिन्हा, संजू कुमारी, नूतन कुमारी, मिथुन कुमार, भूपेंद्र सिंह, अरविंद कुमार यादव, छोटेलाल भंडारी, पंकज यादव, अर्चना कुमारी, बबिता कुमारी, चंदा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, विनोद कुमार सैनी सहित दर्जनों अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xien