बोकारो जिला में हुआ ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

बोकारोःऐसोसिएशन 24 घंटे 365 दिन आपकी सेवा में है.प्रदेश के हर पत्रकार को बीमा और सुरक्षा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है.उक्त बातें ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने बोकारो जिले में सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं.बतौर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि सबको संगठित करना बहुत जरूरी है.वे बोले ऐसोसिएशन बीमा के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए आगे की रणनीति बना रहा है.वे बोले पत्रकार साथियों के आश्रित के लिए भी हम एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेने जा रहें हैं,जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी.
आज बोकारो में कथारा आॅफिसर्स क्लब में AISMJWA की प्रदेश कमेटी का जिला कमेटी द्वारा स्वागत किया गया.कार्यक्रम के दौरान ऐसोसिएशन के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ने बोकारो जिला अध्यक्ष के रूप में सुभाष कटरियार का मनोनयन किया है.इसके साथ ही संरक्षक के रूप में बबलू फ्रांसिस और पंकज पांडेय टिल्लू जबकि उपाध्यक्ष राज कुमार और कोषाध्यक्ष के रूप में पप्पू चौहान का चयन किया गया है.शेष पदों पर अगले 15 दिनों में घोषणा की जाएगी.
मौके पर AISMJWA के बोकारो जिला कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी,राज्य सदस्यता प्रभारी दीपक कुमार,प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेन्द्र कुमार,अरूण मांझी,शशिभूषण कुमार,कोल्हान अध्यक्ष कमलेश सिंह,महासचिव अजय महतो,उपाध्यक्ष मनोज सिंह,राँची ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रविंद पांडेय,उपाध्यक्ष दिनेश बनर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया.
कार्यक्रम का संचालन पप्पू चौहान ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवमनोनित बोकारो जिला अध्यक्ष सुभाष कटरियार ने किया.मौके पर बबलू फ्रांसिस, राजकुमार,प्रशांत सिन्हा,जीवन सागर,मुकेश कुमार,दिलीप कुमार,जितेंद्र चौहान,बॉबी राज, राजेश कुमार,आनंद कुमार गिरि, अमित कुमार,संजय कुमार रवानी,विजय कुमार साव,संजय कुमार गिरि,संतोष रविदास, प्यारेलाल,सूरज सिंह,रामचंद्र अंजाना, उमेश कुमार महतो, नवीन कुमार सिन्हा,उमेश कुमार महतो, पृथ्वी कुमार, सुभाष रविदास,मो.समीरुद्दीन,मो.सबा अंसारी,अनिल शर्मा,कमल कुमार महतो,लालचंद महतो,सरायकेला जिले से सुधीर गोराई,कमलेश महतो,निमाई कुमार,फुलचंद पारित,शंभु सेन सहित कई पत्रकार साथियों को माला पहनाकर ऐसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने ऐसोसिएशन में शामिल किया.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xk9y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *