मिट्टी खुदाई के दौरान चाल धसने से दो महिला की हुई मौत ,एक घायल

5
6

पाकुड़। जिले पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचपहाड़ी एकलव्य विद्यालय के नीचे  बुधवार को कुछ महिला घर को लिपाई करने के लिए लाल मिट्टी की खुदाई कर रही थी। इस दौरान चाल धसने से दो महिला की मौत हो गई वही अन्य एक महिला घायल हो गया। बताते चले कि  मिट्टी खुदाई करते-करते लगभग 4 से 5 फीट अंदर महिला खुदाई कर रही थी । रविवार से लगातार बारिश हुई थी जिस वजह से मिट्टी नमी थी और निचले सता पर खुदाई करने की वजह से ऊपरी सतह का हिस्सा का मिट्टी महिला के ऊपर में गिरने से  तीन महिला मिट्टी से दब गई हालांकि एक महिला को मिट्टी से निकाल लिया गया वही  दो महिला का घटनास्थल पर ही मौत हो गई मृतक दोनों व्यक्ति का पहचान किया जा चुका है। मृतिका मुखी हंसदा पति चुंका मरांडी, सूरजमुनि हेंब्रोम पति स्वर्ग जादू मरांडी   दुमका जिला  काठीकुंड प्रखंड के दोहमुनि मोहनपुर गांव के निवासी है ।  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक रॉय पुलिस  बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर  ग्रामीणों की मददत सभी की निकाला गया। और मामले की बिंदुवार जांच में जुट गई। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल  बना हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया की परिजनों के द्वारा  माना करने पर दोनो शब की पोस्टमार्टम नही किया गया। और परिजनों को शोप दिया गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xki8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *