केजरीवाल का सपना भारत शीघ्र विकसित राष्ट्र बने : ‘आप’

आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस 26 को

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस 26 नवम्बर 2022 को गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आन्दोलन से निकली हुई पार्टी है। क्रांति के दस साल पूरे होने के अवसर पर पूरे झारखंड में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी बच्चों के लिए अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने वाले स्कूल नहीं बन पाए। आजादी के 75 साल बाद भी लोगों के समुचित इलाज के लिए अस्पताल नहीं बन पाए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मात्र 5 साल में दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य का माॅडल जो देश को दिया है वो एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का सपना है कि देश की जनता को 24 घंटे बिजली पानी, गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा , सबों को मुफ्त और अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, नौजवानों को रोजगार मिले । देश में भ्रष्टाचार का खात्मा हो और हमारा देश विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि ये विचारधारा अब देश के कोने कोने में और गांव गांव में पहुंच चुका है। श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएनसिंह के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में संगठन निर्माण का कार्य जारी है। झारखंड में सता तो बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। उन्होंने कहा कि अब झारखंड की जनता व्यवस्था बदलाव की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xlb4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *