जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मिहिजाम के पियालसोला में दिया बड़ा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल

8

संवाददाता/ जामताड़ा I स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए जामताड़ा के लोकप्रिय एवं सभी के दिलों में राज करने वाले विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मिहिजाम के पियालसोला मे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत शिलान्यास किया।मौके पर सैकड़ो की संख्या में आसपास के ग्रामों एवं पंचायतों के लोग इस ऐतिहासिक पल में भाग लेने के लिए उमड़ पड़े। मौके पर विधायक जी ने कहा की किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क पानी बिजली व स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। क्षेत्र के विकास के लिए इस कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए मैं यहां के लोगों को एक बड़ा सुपर स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल सौप रहा हूं जो काफी हाईटेक एवं सभी सुविधाओं से लैस होगा। इसके तहत पंचायत ही नहीं बल्कि अगल बगल के गांव के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से लाभ मिलेगा।मेरा मकसद क्षेत्र का विकास करना है जिसके लिए दिन रात लगा रहता हूँ। खासकर मैं स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर रहता हूं क्योंकि मैं आपका जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हूं। मुझे मालूम है की लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा कैसे उपलब्ध कराया जाना है। हॉस्पिटल बन जाने के तुरंत बाद इसे चालू किया जाएगा और डॉक्टर बहाल किए जाएंगे। अब हमारे मरीजों को हर छोटी-छोटी बीमारियों के लिए धनबाद या बंगाल का रुख नहीं करना पड़ेगा। अच्छे इलाज के अभाव में हमारे काफी लोगों की जानें चली जा रही है। इसलिए मैंने सरकार के समक्ष हॉस्पिटल की मांग रखी थी। आज इस हॉस्पिटल का शिलान्यास कर मुझे काफी खुशी मिल रही है। आगे विधायक जी ने कहा कि मैंने पूरे विधानसभा में सड़कों का जाल बिछा दिया है और जहां से भी लोग गुजारेंगे वो इरफान अंसारी को याद करेंगे। मेरा एकमात्र लक्ष्य है विकास करना जो मैं लगातार कर रहा हूं। लोगों का मेरे प्रति प्यार स्नेह सम्मान एवं अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जनता की हर जरूरत एवं विकास के लिए मुझे जो भी करना पड़े वह मैं करूंगा , उपस्थित ग्रामीणों ने भी विधायक जी को ढेर सारा धन्यवाद देते हुए कहा की हमारे विधायक जी एक अच्छे एवं कुशल डॉक्टर भी हैं और उन्हें मालूम है की हमारे क्षेत्र में अस्पतालों की कितनी जरूरत है। हम लोगों ने विधायक जी से अस्पताल की मांग रखी थी जिसे आज उन्होंने पूरा कर दिखाया। मौके पर जामताड़ा के झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा कि पूरे क्षेत्र में विधायक इरफान अंसारी की लोकप्रियता देखने लायक है जिन्होंने अपने मेहनत और काम से यहां के लोगों का दिल जीतने का काम किया है।आदिवासियों के बीच इनका खासा पकड़ है। इन्हें देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर सुख दुख में लोगों के लिए खड़े रहते हैं और गरीबों का दर्द समझते हैं। आज हमारे आदिवासियों को समाज में एक नई पहचान देने का काम किए हैं।मौके पर मुखिया माखोनी हेम्ब्रम महादेव किसकु नंदलाल मुर्मू रैना गुरु सरोज मरांडी मास्टर दाऊद बाबूजन किसकु दिलीप किसकु मुख्तार अंसारी परिमल मंडल मुबारक अंसारी जाकिर हुसैन दुलाल मंडल वाहिद अंसारी सुरजू मुर्मू मुस्ताक अंसारी सलीम अंसारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।_

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xlqb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *