जाली दस्तावेज तैयार कर हड़पना चाहते थे जमीन, कोर्ट ने लगाई फटकार

IMG-20221201-WA0068
 जमीन मालिक के पक्ष में सब जज ने सुनाया फैसला

मधुपुर। मधुपुर शहर के बहुचर्चित जमीन विवाद मामला, जो शहर के पंचमंदिर रोड, कुण्ड बंगला मोड़ पर अवस्थित है। इस जमीन विवाद में सुदर्शन यादव एक जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अपना कब्जा बनाये हुए हैं, जबकि पूर्व में उक्त जमीन के मालिक सुभाष कुमार सिंह के पक्ष में सब जज न्यायालय, देवघर से स्वामित्व को लेकर आदेश पारित हुआ था। उक्त वाद के विरुद्ध सुदर्शन यादव द्वारा एक अपील जिसका नंबर सिविल अपील सं.- 25/2018 अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर किया गया था, इस अपील में दिनांक – 30/11/2022 को अपर सत्र न्यायाधीश, मधुपुर ने दोनों पक्षों के सुनवाई के बाद उक्त अपील को खारिज कर दिया। इस निर्णय से सुभाष कुमार सिंह जो कि एक अधिवक्ता भी है ने कहा कि सत्य की जीत हुई, माननीय न्यायालय का फैसला सर्वोपरि है। हम इस फैसले से संतुष्ट है। अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता रहीश कुमार शर्मा एवं उत्तरवादी की ओर से संजय कुमार अधिवक्ता उपस्थित थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xqn8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *