पार्षद प्रीतम गाडिया ने अपने वार्ड की अनदेखी करने का लगाया आरोप
गोड्डा। नगर परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित की गई ।बैठक में जानकारी दी गई जी शहरी जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शहरी क्षेत्र के लगभग 6000 घरों मे जल का कनेक्शन दिया गया है। जबकि नगर क्षेत्र में 11000 के करीब घरों में कनेक्शन दिए जाने हैं।
बैठक में कुछ पार्षदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में जल आपूर्ति चार्ज कितना लगना है, इसके लिए होर्डिंग और मीडिया के माध्यम से जनता को जानकारी पहुंचाई जाए। बोर्ड में निर्णय लिया गया कि जनता को जानकारी अभियान चला कर दी जाएगी ।
वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने बोर्ड की बैठक मे कहा कि 5 वर्षो से उनके वार्ड में एक भी कार्य नहीं हुआ है। वार्ड पार्षद ने कहा कि जब जनता को सुविधा नहीं देना है, तो जनता से टैक्स की वसूली बंद किया जाना चाहिए ।श्री गाडिया ने वार्ड की प्रमुख समस्या नाली, रोड और लाईट के विषय को बोर्ड की बैठक में जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने फंड कम होने के वजह से सभी वार्ड से छोटी योजना देने को कहा, जिससे सभी वार्ड मे 5 लाख तक के कार्य करवाया जा सके। वार्ड पार्षद ने शहर में सफाई का मामला भी उठाया।कहा, आकांक्षा कंपनी की गाड़ी तो मरम्मत के अभाव मे नहीं चलाई जा रही है। बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि खराब गाड़ी को नगर परिषद ठीक कराकर कार्य करवाना प्रारंभ करेगा।शहरी आवास योजना के तहत लाभुकों को किस्त नहीं मिलने पर वार्ड पार्षदों ने सवाल जवाब किए। जानकारी दी गई कि फंड के अभाव में लाभुकों के खाते मे पैसे नहीं जा रहे है। बैठक में नगर परिषद की उपाध्यक्ष बेणु चौबे, वार्ड पार्षद गुणानंद झा, सोनी देवी, स्वीटी कुमारी, सोनी देवी, साहिल मेहरा, शकीला बेगम, कमली मुर्मू, मोहम्मद आलम, दिलीप शाह, बुलबुल सिंह, सिटी मैनेजर मो मुर्तजा, कर्मचारी भास्कर आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xsb5