प्रधानमंत्री के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भा ज पा लगातार एक महीने तक कार्यक्रम आयोजन कर रही

10

देवघर I  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पाटी लगातार एक महीने तक कार्यक्रम आयोजन कर रही है इसी को लेकर आज देवघर के एम्स के सभागार में विकास तीर्थ के तहत केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे वह स्थानीय विधायक नारायण दास ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन कर विकास कार्यों को गिनाया प्रेस को संबोधित करते हुए सांसद श्री दुबे ने कहा कि आज गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में एक लाख हजार करोड़ से अधिक की योजना चल रही है । वही कई योजना पूर्ण भी हो चुका है । जिसमें देवघर में आने वाला समय में दिल्ली बंगलोर से कम देवर नहीं होगा क्योंकि हमारे लोकसभा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज , कृषि कॉलेज , पावर प्लांट,प्लास्टिक पार्क, गैस सिलेंडर के लिए बॉलिंग प्लांट फर्टिलाइजर प्लांट सहित दर्जनों बड़ी-बड़ी योजनाएं हमारे लोकसभा क्षेत्र में चल रही है।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, सचिन सुलतानिया, मनीष कुमार, रूपा केसरी, देवीपुर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वजीत बरनवाल, राजेंद्र राय, कपिल देव मंडल, कमलेश यादव, विकास वर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xsqi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *